फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से भड़कीं महिलाएं

Wed, 03 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत रामपुर में ठेकेदार द्वारा गांव की पहाड़ी से पिछले कई महीनों से अवैध खनन कर भारी मात्रा में पत्थर निकाले जा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एकजुट होकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने खनन स्थल पर दरांती लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामपुर के जंगल की एक पहाड़ी से पिछले कई महीनों से अवैध खनन कर पत्थर निकाले जा रहे हैं। खनन की जानकारी मिलने के बाद चेतावनी देने के बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा खनन जारी रखा गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों को खनन स्थल पर ठेकेदार के ट्रक आने की सूचना मिली थी, इसी सूचना के आधार पर दरांती लेकर भारी संख्या में पहुंचीं महिलाएं और अन्य ग्रामीण कई घंटे तक मौके पर जमे रहे।
इस मौके पर हुई सभा में खनन के विरोध में व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महिलाओं ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि कई महीनों से अवैध खनन कर पत्थर बाहर ले जाए जा रहे हैं। पत्थर की निकासी के साथ ही पेड़ों को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ऐसे ट्रकों की तलाशी लेने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कुंती देवी, सरपंच प्रताप गिरी, चौकीदार फकीर सिंह, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, अनिता, चंपा, बीना, रेवती, भगा, तुलसी, हेमा, नंदी, दीपा, शारदा, गीता, शांती, लछिमा, रेखा, अनिता, शोभा, शीला, सावित्री, नीमा, बिशना, तारा, बबीता, कुंती, सोनू, अनिता, विनीता और माया सहित भारी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें