फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कल्याण संस्था ने शुरू की होलीकोत्सव की तैयारी

Mon, 01 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला  कल्याण संस्था हर वर्ष की तरह ही इस बार भी नगर में होलीकोत्सव आयोजित करेगी। संस्था की बैठक में होलीकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ  कि इस बार कुमाऊं के सभी जिलों से महिला होल्यारों की टीमों को आमंत्रित  किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था की सचिव पुष्पा सती ने बताया कि दो दिवसीय  होलीकोत्सव 12 मार्च से नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होगा। पहले दिन  अल्मोड़ा की टीमें भागीदारी करेंगी। होली गायन, नृत्य और स्वांग प्रदर्शन  के आधार पर पहले तीन स्थान पर रहने वाले महिला दल 13 मार्च को कुमाऊं के  अन्य जिलों की टामों के साथ प्रस्तुतियां देंगे। 13 मार्च को प्रात: नगर  में सांस्कृतिक जुलूस भी निकलेगा। अव्वल रहने वाले दलों को पुरस्कार दिए  जाएंगे। बैठक में रीता दुर्गापाल, लता बोरा, निर्मला जोशी, राधिका जोशी,  चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, मंजू अग्रवाल, मंजू रावत, अनीता रावत, सरला  बिष्ट, कल्पना जोशी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें