फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पॉलीटेक्निक की वार्षिक प्रतियोगिता शुरू

Tue, 18 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर नृत्य पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महिला पालीटेक्निक की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संस्थान के मैदान में शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंजना सुयाल, आयुशी, शीतल, रश्मि, शिवानी मेर, युगल में जिया मेवाड़ी, हिमानी यादव, नेहा पांडे अव्वल रहीं। लंबी कूद में नालंदा हाउस की अंजना सुयाल ने प्रथम, दीक्षा अधिकारी ने द्वितीय, रुपाली वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। बैडमिंटन एकल में आयुशी  (अलोरा हाउस), नेहा जोशी (तक्षशिला), युगल में शीतल और रश्मि  (नालंदा हाउस), रुपाली और अंजना (अजंता हाउस),  कैरम एकल में शिवानी मेर (तक्षशिला हाउस), हिमानी यादव (अलोरा हाउस), युगल में जिया मेवाड़ी और हिमानी यादव (अलोरा हाउस), नेहा पांडे और दीपा पांडे (नालंदा हाउस) क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष  रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने छात्राओं से तकनीकी प्रशिक्षण के साथ ही खेलों के माध्यम से भविष्य बनाने का आह्वान किया और संस्थान की समस्याओं के समाधन का आश्वासन दिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य एए हाशमी ने सभी का स्वागत किया।इस अवसर पर डा. बीपी कोठारी, सुरेश भट्ट, गोपाल चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सुनील जोशी, मीना देवी, संस्थान के वीके गुप्त, डा. सुभा पोखरिया, मोनिका उपाध्याय, वैयक्तिक अधिकारी जीसी जोशी, सीएस वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन क्रीड़ाधिकारी सचिन जोशी और आईडी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें