फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी पहुंची पर महिला समूहों ने हाथ खड़े किए 

Wed, 06 Sep 2017 11:15 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बंद इंदिरा अम्मा भोजनालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होटल और रेस्टोरेंट से काफी सस्ते दरों पर इंदिरा अम्मा भोजनालय में मिलने वाला भोजन फिलहाल लोगों को खाने को नहीं मिलेगा। घाटे में होने और सब्सिडी नहीं आने के कारण मई से बंद हुए भोजनालय के अभी भी खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि इसे चलाने के लिए कोई महिला स्वयं सहायता समूह आगे नहीं आ रहा है। यह योजना अल्मोड़ा में केवल अठारह माह ही चल सकी और अब भोजनालय में ताले लटके हुए हैं।  
विज्ञापन

   
कांग्रेस सरकार के समय 2015 में प्रदेश के कई जिलों में लोगों को सस्ता भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से इंदिरा अम्मा भोजनालय खोले गए थे। उसी दौरान 19 नवंबर 2015 को तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अल्मोड़ा में इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ किया था। जिसे ओम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन यहां यह योजना सिर्फ अठारह महीने ही चल पाई। चितई तिवारी स्थित ओम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा और अम्मा भोजनालय की संचालिका लक्ष्मी रूबाली ने  मार्च से सब्सिडी नहीं आने की समस्या बताकर मई से भोजनालय को बंद कर दिया, लेकिन इस बीच सब्सिडी आ गई पर अब कोई भी महिला स्वयं सहायता समूह इसे संचालित करने को आगे नहीं आ रहा है। इधर मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल ने बताया कि इंदिरा अम्मा भोजनालय के लिए सब्सिडी आने के बाद भी कोई महिला समूह या संस्था ने भोजनालय चलाने के लिए आवेदन नहीं किया है। अगर कोई भी संस्था इसे चलाने के लिए आगे आएगी तो इंदिरा अम्मा भोजनालय शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल अम्मा भोजनालय में इन दिनों ताला लटका पड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें