फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंता भतौरा से शुरू हुआ महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नौला फाउंडेशन का महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता अभियान की शुरुआत हो गई है। विंता भतौरा फाउंडेशन के संरक्षक प्रेम सिंह बनेशी और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही कमला कैड़ा ने इसका शुभारंभ किया। आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान 50 से अधिक महिलाओं को एक हजार फलदार पौधे और कुछ अन्य व्यावसायिक पौध रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर वितरित किए गए।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संरक्षक किशन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि फाउंडेशन प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, जलीय , जैव विविधता और पर्यावरण संबंधित विकास और उत्थान के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। कहा कि सरकार को इस तरह के कार्य शुरू करने चाहिए थे। कहा कि इस तरह की अब तक की योजनाएं धरातल पर कम कागजों पर अधिक दिखती हैं।
पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहीं कमला कैड़ा ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे महिला सशक्तीकरण की नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर टीम के सदस्य संदीप मनराल, भूपेंद्र बिष्ट, गणेश कठायत, ग्राम प्रधान सुरना, भतौरा, बिंता के अलावा महिला मंगलद की अध्यक्ष पार्वती रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें