फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बनाई ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति : कैलाश पंत

Thu, 08 May 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि ऐतिहासिक सैन्य अभियान आपरेशन सिंदूर की रूपरेखा देश की बहादुर महिलाओं ने तैयार की। जो देश की शक्ति और सम्मान का प्रतीक है। पंत यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार श्रमिकों, महिलाओं और जरूरतमंदों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की ओर से श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। छावनी क्षेत्र में श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी ताकि अधिकाधिक श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।

दायित्वधारी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वरोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं वर्तमान में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। वहां, मोहन नेगी, विमला रावत, मदन महरा, चंदन भगत, खजान जोशी आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें