बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला प्रबंधन समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जिले के दिव्यांगों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यकतानुसार सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। डीएम भटगांई ने जिले में संचालित सभी शासकीय भवनों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए विशेष शिविरों लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति है। उन्हें सम्मान और समान अवसर देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहां सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसीएमओ दीपक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, डीईओ बेसिक विनय कुमार आर्या आदि थे। संवाद