फैक्ट्री का संचालन, ईपीएफ और पुराने वेतन का भुगतान तीन सूत्री मांगों को लेकर आल्पस फैक्ट्री के कर्मचारियों का आमरण अनशन बुुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। देवकी नंदन पांडे और हेमचंद्र गुरुरानी चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। कर्मचारियों ने फैक्ट्री का संचालन जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करते हुए महिला कर्मचारियों द्वारा भी आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
गांधी पार्क में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार पर कर्मचारियों के हित में कोई कदम नहीं उठाने पर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही वह लोग बच्चों संग जनप्रतिनिधियों के आवासों और कार्यालयों का घेराव करेंगे।
हीरा पवार, दीपा तिवारी, सीमा, नीमा, नसरीन, गीता, सुमन शांति, मंजु बिष्ट, किरन साह, बबीता रानी, नंदी, शीला साह, हेमा बिष्ट, हंसी लोहनी, माया पुनेठा, कमला रावत, हेमा पाठक, चंपा साह, मंजुला साह, किरन, कला देवी, इंदा आर्या, कविता, पूजा आदि शामिल रहे। इस दौरान मनोज कुमार, त्रिलोचन जोशी, दिनेश जोशी, मनोज सनवाल, शशि उनियाल, पीसी तिवारी आदि ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।