फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Protest: पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन, टंकी पर चढ़ी महिलाएं; कहा- एक महीने से ठप है जलापूर्ति

Mon, 27 May 2024 06:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले में बारिश के बाद भी पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। नगर के नजदीक हवालबाग विकासखंड के बेह और गागिल गांव में एक माह से जल संकट से जूझ रहीं महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर पानी मांगा।
विज्ञापन
पानी की मांग पर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा जिले में बारिश के बाद भी पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जल संकट से जूझते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर थक चुके नगर से लेकर गांवों तक के लोगों का अब हौसला जवाब देने लगा है। नगर के नजदीक हवालबाग विकासखंड के बेह और गागिल गांव में एक माह से जल संकट से जूझ रहीं महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर पानी मांगा। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे कर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए लेकिन उनके घरों में लगे नल पूरी तरह सूख चुके हैं। उनका पूरा दिन पानी की व्यवस्था में बीत रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान

सोमवार को लंबे समय से जल संकट से जूझ रहीं बेह और गागिल की महिलाएं सिमलकोट पंपिंग योजना के टंकी में पहुंची और इसमें चढ़कर उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक महीने से दोनों गांवों में जलापूर्ति ठप होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोसी नदी के नजदीकी गांव में लोगों को पानी न मिलना गंभीर है। कहा कि घर का सारा कामकाज छोड़कर उनका पूरा समय पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी। वहां पर आनंदी देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, तारा देवी, कविता देवी, सेना, खष्टी देवी, जीवन सिंह भाकुनी, महेंद्र सिंह आदि थे।

जल जीवन मिशन के तहत सिमलकोट पंपिंग योजना की लाइन की मरम्मत की जा रही है। ऐसे में दिक्कत आई है। जल्द मरम्मत का काम पूरा होगा और जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 -तनुजा मेहता, जेई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें