फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी में विस्फोट: पर्यटन नगरी में दिन में होती घटना तो हो सकता था बड़ा नुकसान, इस समय बंद था रेस्टोरेंट

Mon, 27 May 2024 11:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। बता दें कि, कौसानी में इन दिनों पर्यटकों की खासी आवाजाही हो रही है। जब घटना हुई तो रेस्टोरेंट बंद था। यदि दिन के समय घटना होती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
कौसानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौसानी में इन दिनों पर्यटकों की खासी आवाजाही हो रही है। सभी होटल पैक हैं। रेस्टोरेंट में भी खासी भीड़ जुट रही है। जब घटना हुई तो रेस्टोरेंट बंद और उसके आगे की सड़क और रास्ता सुनसान था। यदि दिन के समय घटना होती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन


बता दें कि, अल्मोड़ा के कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। होटलों में रह रहे पर्यटक और घरों में रह रहे लोग पूरी रात नहीं सो सके। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस, फायर सर्विस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

ये पढ़ें: Almora News: रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, आसपास के मकानों में आईं दरारें; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
विज्ञापन


व्यापारियों ने की गंभीरता से जांच की मांग
व्यापारियों ने घटना की गंभीरता से जांच की मांग की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि इन दिनों देश-विदेश से लोग कौसानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध लोग भी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा हर एंगल से घटना की जांच होनी चाहिए ताकि पर्यटन नगरी अराजक तत्वों से सुरक्षित रह सके। 
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया बीम गिरने के बाद रेस्टोरेंट ध्वस्त होने से धमाका हुआ। फोरेंसिंक टीम भी जांच में जुटी है। धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से तो नहीं हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। हर एंगल से जांच होगी। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।
- विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें