फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की उपेक्षा से महिलाओं में रोष

Thu, 15 Mar 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कुंवाली क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छठे दिन भी कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने धरना दिया। आंदोलन की उपेक्षा को लेकर महिलाओं में खासा आक्रोश दिखा। उधर, जिला पंचायत सदस्य अनीता बिष्ट ने बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा में आहूत जिला पंचायत की बैठक में भी मामले को जिलाधिकारी के सम्मुख उठाया है। यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं होती तो आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


कुंवाली क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, मोटर मार्गों का सुधारीकरण और डामरीकरण करने, एलोपैथिक अस्पताल खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छठे दिन क्षेत्र से काफी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने धरना दिया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि तहसील का सुदूरवर्ती क्षेत्र होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों के सम्मुख समस्याओं को उठाया गया, लेकिन आश्वासनों के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। ग्रामीणों के साथ मिलकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में तारा देवी, उमा देवी, हेमा देवी, जानकी देवी, कुंती देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, वीना देवी, रेखा देवी, पदमा देवी, कुंदन राम, देवेंद्र सिंह, दीन दयाल जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दया कृष्णा पांडे, रघुवर सिंह परिहार, बलवंत बजेठा सहित तमाम लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें