फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: सड़क पर उतरा जनसैलाब, विरोध में बच्चे और महिलाएं...धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी; जानें पूरा मामला

Sat, 25 May 2024 03:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के काफलीखान में शराब की दुकान बंद करने की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने बाजार में जुलूस निकाला और धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विरोध में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के काफलीखान में शराब की दुकान बंद करने की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने बाजार में जुलूस निकाला और धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। वहीं बच्चों ने कहा कि हमें शराब नहीं अच्छी शिक्षा चाहिए।

विज्ञापन

 
शनिवार को काफलीखान में शराब की दुकान खोलने से आक्रोशित तोला, मंगरू, सेला, काफलीखान की महिलाओं और बच्चों ने मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। बच्चे हमें शराब नहीं अच्छी शिक्षा चाहिए लिखी तख्ती लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के बाद महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के पास धरना दिया और इसे बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन रहा है। गांवों के बीच शराब की दुकान खोलना बच्चों और अन्य लोगों को नशे के दलदल में धकेलने की कोशिश है।

ये पढ़ें- Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार; दो महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने कहा कि हमें बेहतर शिक्षा देने के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान खुलने चाहिए ना कि शराब की दुकान। जुलूस का नेतृत्व कर रहे प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पूर्व में दिए धरने के बाद प्रशासन ने मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका हल निकालने का आश्वासन दिया था। छह दिन बाद भी कोई हल नहीं निकला। चेतावनी देते हुए कहा यदि शराब की दुकान बंद नहीं होगी तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर गोविंदी देवी, कलावती देवी, चंपा देवी, तरुली देवी, प्रेमा, विमला, तुलसी देवी, हंशा देवी, मीना, लीला, भारती, नवीन लाल, अमन कुमार, चंदन सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें