फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी को समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर दें: भदौरिया

विज्ञापन
रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में सम्मानित महिला, बालिकाओं के साथ डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कल्याण और बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को नंदादेवी से चौघानपाटा तक जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश, प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हमें अपने परिवार में बेटे और बेटी को एक समान रूप से आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि बेटियां समाज की मुख्य धारा में जुड़नी चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 16 महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, महिला चिकित्सालय की डॉ. हेमा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमौला सुनीता तिवारी, शिक्षा विभाग की विद्या कर्नाटक, नीलम नेगी, नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी स्नेहा रजवार, वसुधा पंत, ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की आशा डिसूजा, बाल गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान की वैज्ञानिक वसुधा अग्निहोत्री, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य माला तिवारी, कृषि विभाग की किरण राणा, लोनिवि की इंजीनियर पूजा बधानी, बबीता बोरा, प्रीति भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता धनी शाही शामिल हैं। गीतम भट्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला समन्वयक नेहा पंत, मंजू पांडे, गीता बिष्ट, भाष्कर जोशी, नवल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें