अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी टैंक को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन गोपाल धारा के पास फट गई। इस कारण शनिवार को नरसिंहबाड़ी, आफीसर्स कालोनी, डुबकिया समेत अन्य इलाकों को पेयजल आपूर्ति ठप रही।
गोपाल धारा के पास शुक्रवार रात पेयजल लाइन फट गई थी। इस पाइप लाइन से नरसिंहबाड़ी टैंक को पेयजल आपूर्ति होती है। पाइप लाइन फटने से नरसिंहबाड़ी टैंक को पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण शुक्रवार को नरसिंहबाड़ी, डुबकिया, ऑफीसर्स कॉलोनी आदि इलाकों को शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई और लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान ने शनिवार को दिन में पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। जिस स्थान पर पेयजल लाइन फटी थी, वहां पर वेल्डिंग की गई। देर शाम तक पाइप लाइन के सुधारीकरण का काम हुआ। जल संस्थान के एई मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।