फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी भरने जा रही महिला पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में पानी भरने जा रही एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कफलनी निवासी दीपा पांडे ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि वह 31 दिसंबर को शाम के समय अपने घर से पानी भरने को जा रही थी। तभी रास्ते पर प्रयाग दत्त ने पीछे से आकर हमला कर दिया। गले पर पहनी माला को तोड़ दिया। इसके अलावा उसने चाकू से पेट पर वार किया। कहा कि वह जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर भाग निकली। तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी ने पहले भी कई बार गांव में इस तरह के वारदात किए हैं। आरोपी उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 और 351 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-
वर्जन :
तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गोपाल दत्त जोशी, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें