फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में जाम, हल्द्वानी जाने वाले यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब में सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगातार हो रहे भूस्खलन और संकरी सड़क ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण क्वारब में जाम लग गया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। कई लोगों को गाड़ियां बदलकर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि वाहनों की रफ्तार जाम की वजह से बेहद धीमी थी और लंबे समय फंसे रहने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूस्खलन के कारण सड़क और भी संकरी हो गई है जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, ट्रैफिक प्रबंधन की कमी ने स्थिति और गंभीर बना दी है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत देने और सड़क पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें