फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भैंसियाछाना में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 25 Apr 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना के बुड़ाधार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लकड़ी लेने जंगल गई महिला रास्ते पर बेसुध मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बूड़ाधार की विनीता देवी (27) पत्नी विमल राम मंगलवार सुबह लकड़ी लेने साथी महिलाओं के साथ जंगल गई। अन्य महिलाएं लकड़ी लेकर घर पहुंची। सबसे पीछे चल रही विनीता घर नहीं पहुंची। इस पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। गांव के कुछ बच्चों को वह रास्ते में बेहोश मिली, जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेसुध पड़ी विनीता को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। धौलछीना थाने के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं, जिसमें दो साल का बेटा शामिल है।
-
पिता ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
धौलछीना। महिला की पैर फिसलने से हुई मौत के बाद उसके पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पिता रमेश राम निवासी पल्यू ने आरोप लगाया है कि ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। उन्हें संदेह है कि उन्होंने उसकी हत्या कर दी है। बताया कि दो दिन पूर्व ही उसने अपने साथ हुई मारपीट की सूचना दी थी। कहा वह जल्द पुलिस में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तरफ से फिलहाल किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बलवीर सिंह, एसआई, थाना धौलछीना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें