रानीखेत में बारिश से बचने का प्रयास करते लोग। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला रहा। सुबह से बादल और धूप की आंखमिचौली के बीच शाम तीन बजे बाद से हुई झमाझम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। अचानक हुई बारिश के कारण बाजार सामान खरीदने पहुंचे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग छाता लेकर नहीं आए थे, ऐसे में वे लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के बाहर शरण लेते देखे गए। बारिश के कारण अप्रैल महीने में जनवरी माह की ठंड का अहसास हुआ। बारिश के बीच में हल्के ओले भी गिरते रहे जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। संवाद