फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो करोड़ रुपये से दसौला नहर के दिन बहुरने की जगी उम्मीद

Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाॅक के दसौला गांव में आपदा की भेंट चढ़ी नहर को संरक्षित करने की पहल शुरू हो चुकी है। सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त दसौला नहर के संरक्षण के लिए शासन को दो करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा है। योजना के अस्तित्व में आने से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। वहीं उन्हें अपने खेतों को सींचने के लिए बारिश पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


धौलादेवी ब्लॉक के दसौला गांव के 15 से अधिक परिवार आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए करीब 10 साल पहले 3.5 मीटर लंबी नहर का निर्माण किया गया लेकिन आपदा के चलते यह नहर क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में किसानों के लिए खेतों की सिंचाई करना चुनौती बन गया है।
सिंचाई विभाग अब लंबे समय से क्षतिग्रस्त नहर का संरक्षण करेगा। इसके लिए विभाग ने शासन को दो करोड़ 34 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। नहर के फिर से अस्तित्व में आने से किसान अपनी 40 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई कर सकेंगे। इससे खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें