फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीडीसी का चुनाव हारने पर विजेता प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर हमला

Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद विजेता और हारे हुए प्रत्याशियों में रंजिश बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम चुनाव परिणाम आने के बाद बीडीसी पद के लिए हारे एक उम्मीदवार ने विजयी प्रत्याशी और उसके समर्थकों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हवालबाग ब्लाॅक के सरसों खगमराकोट से क्षेत्र पंचायत सीट से विजेता प्रत्याशी रोहन कुमार आर्या ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद वह समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में आ रहे थे। कहा कि वह अपने पिता, चाचा और समर्थकों के साथ कोसी बाजार में भोजन कर रहे थे।
इसी दौरान मेरे प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार बिष्ट निवासी ग्राम सरसों अल्मोड़ा ने अपने 10-12 साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि नुकीले हथियारों से अधिवक्ता दिनेश चंद्र और नवीन सिंह बिष्ट के चेहरे पर वार किया जिससे उनके सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। उन्होंने पंकज कुमार बिष्ट, दीपक पाटनी, अमर सिंह बिष्ट (प्रदीप), भूपेश सिंह बिष्ट सहित 10-12 लोगों पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
-मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें