फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों की समय से मिल सकेगी जानकारी

Sun, 16 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया थाने में हुई बैठक में थानाध्यक्ष, प्रधान व ग्राम प्रहरी आदि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
देश में बढ़ती आतंकवादी और आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पहली बार सूचना तंत्र को विकसित करने के मकसद से प्रधानों और ग्राम प्रहरियों के साथ तालमेल बनाया है। इसके माध्यम से क्षेत्र के किसी भी कोने में संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधियों के बारे में पुलिस को समय से जानकारी मिल जाएगी। 
थाने में रविवार को हुई बैठक में थानाध्यक्ष धीरज कुमार जोशी ने संदिग्ध गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलने से होने वाले लाभ आदि के बारे में बताया। कहा कि किराए में रहने वाले बाहरी लोगों का हरहाल में सत्यापन कराएं। साथ ही फेरी के बहाने गांवों में घुसने वालों पर भी नजर रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गांवों में हुड़दंग करने वालों, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों, जादू-टोना वालों के झांसे में न आने, बैंक खाता, एटीएम की जानकारी किसी को न देने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाले भ्रामक जानकारियों पर विश्वास न करने को कहा गया। बैठक में भगवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरज तिवारी, दान सिंह, भवानी राम, मुन्नी देवी, बचीराम, जगदीश नाथ, शंकर सिंह, गोपाल सिंह, सूरज, बालम गिरी, प्रकाश थापा सहित कई प्रधान, ग्राम प्रहरी थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें