फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवेस्टमेंट के नाम पर पहाड़ों की भूमि बेचने नहीं दी जाएगी: धर्माणी

Tue, 09 Oct 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के समय जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इंवेसमेंट के नाम पहाड़ों की भूमि उद्योगपतियों को बेचने नहीं दी जाएगी। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। उत्तराखंड में भी उन्होंने हिमाचल की तरह भू-कानून बनाने की वकालत की। धर्माणी यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


धर्माणी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2014 में जनता को जो सपने दिखाए और वायदे किए थे। उसमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। देश में आतंकवाद, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी बढ़ी है। 

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड इंवेस्टर्स समिट को फिजूलखर्ची बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बजाय मोदी सरकार उत्तराखंड के विकास पैकेज को आगे बढ़ाती। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी आदि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें