फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस चतुर्वेदी ने आईजी का अतिरिक्त पदभार संभाला 

Tue, 09 Oct 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आईजी को गार्ड ऑफ आनर देते जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 एसएसबी मुख्यालय नई दिल्ली के आईजी एसएस चतुर्वेदी (भा.पु.से) ने यहां एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में आईजी का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया है। सीमांत मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट टी दोरजे सहित तमाम अधिकारियों ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। उनके सम्मान में जवानों ने गार्ड ऑफ आनर भी दिया। अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने तमाम जानकारियां भी हासिल कीं।  

विज्ञापन


महानिरीक्षक एसएस चतुर्वेदी ने अधिकारियों की बैठक ली और सीमांत की गतिविधियों से भी वह रूबरू हुए। उन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर स्टाफ आफीसर नितीश, बीपीएस नेगी, अधिशासी अभियंता पी गोस्वामी,  हितेंद्र पटियाल, उप कमांडेंट चंद्रजीत, प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी, उप क्षेत्र संगठक अतुल कुमार, संयुक्त क्षेत्र संगठक परिमल राय, संदीप रावल, जीएस बिष्ट, बीएस मेहरा, मनोज भंडारी सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थेे।
विज्ञापन

फोटो: 09 आरकेटी 06पी:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें