फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडाट के कार्यकारी निदेशक डा. राजकुमार उपाध्याय ने किया बीटीकेआईटी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सीडॉट के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष डॉ.राजकुमार उपाध्याय ने बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भ्रमण कर वहां की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए संस्था से पासआउट छात्र-छात्राओं जो देश विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं, उन्हें अपनी वेबसाइट से जोड़ने, उनके माध्यम से ऑनलाइन वेबिनार कार्यक्रम कर तकनीकी छात्र-छात्राओं को सहायता दिलाने और उन्हें सम्मानित करने सहित कई सुझाव दिए। प्लेसमेंट के लिए किसी भी कंपनी के आने में होने वाली दिक्कतों के निराकरण के लिए अपने स्तर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र के आईआईटी विशेषज्ञ मनोज हर्बोला, गेल के पूर्व निदेशक भुवन चंद्र त्रिपाठी जैसे उच्च पदों पर कार्यरत अथवा कार्य कर चुके लोगों को भी समय-समय पर संस्था में आमंत्रित कर उनसे भी सहयोग लेने की अपील की। इस दौरान संस्था निदेशक प्रो.बीएन मिश्रा, प्रो.सत्येंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर विशाल कुमार, उपजिलाधिकारी आरके पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी और जगदीश बुधानी आदि मौजूद थे।
गौरतलब है कि नगर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बमनपुरी निवासी डॉ.राज कुमार उपाध्याय ने इसी वर्ष 19 अक्तूबर को परियोजना निदेशक सीडॉट के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष का पद संभाला था। वह दो दिन पूर्व अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। रविवार को वह वापस चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें