फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों को जोड़ने की मुहिम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जल जीवन मिशन के तहत सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पानी पहुंचाने की मुहिम शुरू हो गई है। सीडीओ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तय समयावधि तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि 10 दिन के भीतर अधिकारी इस संबंध में रिपोर्ट पेश करें, जिससे इस मुहिम को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर को इसके लिए 100 दिन का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

सीडीओ नवनीत पांडे ने तहसील सभागार में मिशन के तहत अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मसले से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सीडीओ ने कहा कि निश्चित समय के भीतर जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को पानी के संयोजनों से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए संबंधित अधिकारी 10 दिन के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिले में 2017 विद्यालयों में से 1793 विद्यालयों तक पानी पहुंच गया है। कहा कि शेष 224 विद्यालयों में से 171 विद्यालयों को नौ जनवरी तक पानी मुहैया करा दिया जाएगा। दूर दराज के 53 विद्यालयों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1440 केंद्रों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

420 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 340 को नौ जनवरी तक पानी मिल जाएगा। शेष बचे केंद्रों के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। बैठक में स्वजल परियोजना के सलाहकार मनीष दुम्का, प्रीतम सिंह नेगी, जल संस्थान के सहायक अभियंता मंजुल मेहता के अलावा बाल विकास, शिक्षा विभाग और ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें