फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से छुटकारे को निकाला जुलूस

Wed, 23 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जंगली जानवरों केआतंक से लोग परेशान हो गए हैं। जंगली जानवर लोगों की फसल रौंद जाते हैं। साथ ही तेंदुए आदि जानवर लोगों की जानमाल के लिए भी खतरा बन गए हैं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट को सौंपा।

ज्ञापन में बंदरों, लंगूर, सुअरों तेंदुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की गई है। इसके अलावा ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सभी काश्तकारों को देने और चौखुटिया विकास खंड को सूखा घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


धरना, प्रदर्शन में उक्रांद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह किरौला, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, आनंद नाथ, शारदा देवी, नरेंद्र मेहरा, राजेश सिंह, रामबहादुर, धीरज तिवारी, शंभू दत्त पांडे, बसंती देवी, चंपा देवी, मनोहर सिंह, मोहनी देवी, भवानी देवी, नंदी देवी और आनंदी देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें