फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब देंगे खाद्य लाइसेंस

Wed, 18 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के व्यवसायी खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए भटक रहे हैं। क्षेत्र में छावनी परिषद व्यापारियों को लाइसेंस देती है, लेकिन तीन साल से यह जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है, व्यापारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन के माध्यम से यहां लाइसेंस नहीं मिल रहे हैं। परेशान व्यापारियों के शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा जाकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि नगर में खाद्य लाइसेंस छावनी परिषद देती थी लेकिन 2011 में केंद्र सरकार ने लाइसेंस का आवंटन जिला प्रशासन के माध्यम से कराने के निर्देश जारी कर दिए, इसके बावजूद यहां जिला प्रशासन के माध्यम से लाइसेंस आवंटित नहीं हो रहे हैं। जिस कारण व्यापारी परेशान हैं। इस बारे में छावनी परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारी स्पष्ट निर्णय नहीं ले रहे हैं, जबकि व्यापारी संगठन कई बार दोनों विभागों के अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर चुके हैं। विभागों की चुप्पी से छावनी क्षेत्र के व्यापारियों संशय में हैं। उन्होंने डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन भी सौंपा। छावनी परिषद के सीईओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि  यह पूरी तरह से कानूनी मसला है, कैंट बोर्ड के उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है, उनके निर्देशों के बाद ही इस मसले पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल डीएम से भी इस बाबत सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें