अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र में घरों, मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तनों की धूम मची है। लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।
शनिवार को पांचवें दिन मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना हुई। लोगों ने या देवी सर्वभूषेषु मातृ रुपेण संस्थिता...मंत्र से माता की उपासना की। नगर के ढूंगाधारा लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, लाला बाजार समेत अन्य स्थानों पर स्थित दुर्गा पंडालो और घरों में भजन कीर्तन हुए। इस दौरान शेरावाली कब आओगी मेरे अंगना, मेहरावाली कब आओगी मेरे अंगना... आदि भजनों का गायन किया गया। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा महोत्सव के कार्यक्रम चल रहे हैं। देवी मंदिरों में भजन कीर्तन होने से वातावरण भक्तिमय बना है।