फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केवट-राम प्रसंग तक का हुआ मंचन

Sun, 28 Sep 2025 04:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के पांचवें दिन राम वनवास और केवट-राम संवाद का मंचन किया गया। देर तक चले कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। शुक्रवार की रात की लीला में राम-कैकेयी संवाद, राम-कौशल्या, सीता-राम, लक्ष्मण-राम संवाद, राम का दशरथ से वन जाने की आज्ञा मांगना, राम, लक्ष्मण और सीता का वन को प्रस्थान, केवट-राम प्रसंग तक का मंचन हुआ। दशरथ बने पंकज पांडेय, कैकेयी की भूमिका में मनोज पांडेय, मंथरा बने मनोज जोशी, राम के पात्र में अंजू दफौटी, सीता बनीं दिया भंडारी, लक्ष्मण बनीं गीतांजलि साह, केवट बने नवीन साह और सुमंत के पात्र में नीरज उपाध्याय ने उत्कृष्ट अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर कंचन साह, उमेश साह, नवीन साह, आशीष साह, कौशल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, चेतन नगरकोटी, पूरन पालनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें