फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने टीवी देखने से मना किया तो युवती ने खाया जहर

Sun, 08 Dec 2019 11:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
 टीवी देखने पर मां की डांट से परेशान युवती ने जहर खा लिया। मामला भिकियांसैंण तहसील सबोली गांव का है। युवती को राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


सबोली गांव निवासी रेवती देवी भवन निर्माण में मजदूरी करती हैं। शनिवार की शाम उनकी 19 वर्षीया बेटी बबीता पड़ोस में टीवी देखने गई थी। काम से घर लौटी मां ने बबीता को इस पर डांट लगा दी। मां की डांट से नाराज होकर बबीता खेतों की तरफ चली गई। कुछ देर बार बबीता की चिल्लाने की आवाज आई। परिजन खेतों की तरफ गए तो वह वहां उल्टियां कर रही थी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए भिकियासैंण के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के लिए रेफर कर दिया। 108 के माध्यम से बबीता को रानीखेत अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीप पार्की ने कहा कि प्रथम दृष्टया जहर से मौत का अंदेशा है। अस्पताल में मृतका की मां रेवती देवी के अलावा ताई परूली देवी भी पहुंची थी। बबीता के पिता राजेंद्र सिंह की मौत 14 साल पहले हो गई थी। मां रेवती देवी मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। 
विज्ञापन


:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें