फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुषमा स्वराज ने रानीखेत को बताया अपना मायका

विज्ञापन
2002 में सुषमा स्वराज का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज का पर्यटन नगरी से भी गहरा लगाव था। 2002 में नवगठित उत्तराखंड राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में जनसभा का संबोधित करने वह भी यहां पहुंचीं। वह तब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री थीं। ऐतिहासिक खड़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परंपरागत कुमाऊंनी तरीके से उनका स्वागत किया। सत्कार से सुषमा स्वराज इतना खुश हुईं कि उन्होंने सिर पर कलश रखकर कहा दिया कि रानीखेत उनका मायका है।
विज्ञापन

2002 में राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद अजय भट्ट तब विधायक प्रत्याशी के तौर पर रानीखेत से मैदान में थे। पांच फरवरी को तत्कालीन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज की यहां जनसभा तय हुई। वह अपराह्न मजखाली हेलीपैड पर उतरीं और ऐतिहासिक खड़ी बाजार पहुंचीं। सैकड़ों की तादात में यहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
जैसे ही सुषमा स्वराज मंच पर पहुंचीं, वहां मौजूद विधायक प्रत्याशी अजय भट्ट, रवि मोहन अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट, स्वर्ण कुमारी मिश्रा सहित तमाम नेताओं और कई महिला कार्यकर्ताओं ने परंपरागत कुमाऊंनी पिछौड़ा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बाद में उन्हें स्टील का कलश भेंट किया। सत्कार से गदगद सुषमा स्वराज ने रानीखेत को अपना मायका तक बता डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र पपने ने उस वक्त के स्वागत की तस्वीर अमर उजाला को प्रदान की। सुषमा स्वराज के ओजस्वी भाषणों को सुनकर वहां मौजूद जनता ने जमकर तालियों से उनका स्वागत किया। उनके निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें