फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने से भड़के द्वाराहाट चौखुटिया के दुग्ध उत्पादक

विज्ञापन
द्वाराहाट तहसील में प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मांगों को लेकर द्वाराहाट और चौखुटिया क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक अब मुखर होने लगे हैं। एसडीएम कार्यालय पहुंचे उत्पादकों ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं। हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया जाता रहा है। 15 दिनों के भीतर मांगों पर सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक अध्यक्ष सचिव विकास संगठन के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि उत्पादकों को एक वर्ष बाद भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है।
पशु आहार की कीमत वृद्धि पर भी आक्रोश जताया गया। कहा कि सामान्य दूध उत्पादकों का प्रोत्साहन भुगतान नवंबर 18 से जुलाई 19 तक नहीं किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति का अप्रैल 19 से जुलाई 19 तक नहीं हुआ है। पशु आहार का मूल्य सौ रुपये क्विंटल बढ़ा दिए जाने पर आक्रोश जताया। इस मौके पर दीप चंद्र पांडे, गोविंद प्रसाद, सूरज सिंह, आनंद सिंह, खुशाल सिंह, त्रिभुवन तिवारी, उमेद सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह, कमलेश पांडे, हीरा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें