फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

विज्ञापन
मासी में बुजुर्गों को सम्मानित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चौखुटिया और मासी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जोश भरने का प्रयास किया। इस मौके पर चौखुटिया में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में विकास का पहिया जाम हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिलजुलकर जन समस्याओं के निराकरण में जनता को सहयोग करने के साथ ही संघर्ष के लिए तैयार रहें। कांग्रेस शासन काल में रिकार्ड विकास कार्य हुए, लेकिन भाजपा सरकार विकास के मायने ही भूल गई है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने की।
रावत ने मासी में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिनमें त्रिलोक चंद्र मासीवाल, दानसिंह रावत, भवानी दत्त देवतला, दीवानी राम, लक्ष्मी देवी और गोविंदी देवी मासीवाल शामिल थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व प्रमुख बिशन राम, महेश लाल वर्मा, शंकर रावत, प्रकाश रावत, गणेश कांडपाल, किरन नेगी, विनोद कुमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने चौखुटिया में भी बुजुर्गों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें