फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर ने महिला को मौत के घाट उतारा, ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर सुअर को मार गिराया

विज्ञापन
घटना के बाद बहादुरी का परिचय देने वाले रामनाथ गोस्वामी के साथ विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला पर सुअर ने हमला कर उसे मार डाला। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर सुअर को भी मौते के घाट उतार दिया। घटना के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण की बहादुरी को सराहते हुए उसे पुरस्कृत करने की बात कही है। साथ ही मृतक महिला के परिवार को भी सांत्वना दी।
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी देवल में बुधवार को सरस्वती देवी (62) पत्नी स्व. नारायण राम अन्य महिला संग जंगल गई थी। शाम को लौटते समय महिलाएं जब घर से कुछ ही दूरी पर एक गधेरे से गुजर रहीं थीं, तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर सरस्वती के हाथ को जकड़ कर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा।
महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण रामनाथ गोस्वामी कुल्हाड़ी लेकर सुअर के पीछे दौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सुअर के हमले में बुरी तरह घायल महिला को भी नहीं बचाया जा सका। महिला का हाथ सुअर के मुंह में फंसा रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें