फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं

Tue, 22 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम कुटौली और कालाडुंगरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्री कुंजवाल ने कालाडुंगरा सैम मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मेरा वृक्ष मेरा धन, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजनाओं सहित सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा, जनधन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा कई केेंद्र पोषित योजनाओं में कटौती किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कुटौली-सुनाड़ी मार्ग को मेरा गांव मेरी सड़क योजना से जोड़ने की घोषणा की।

साथ ही कालाडुंगरा में विद्युत पोल बदल कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने, कालाडुंगरा में पेयजल योजना का निर्माण करने का आश्वासन दिया।

सूबेदार नैन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रताप राम, प्रधान पूरन सिंह, गिरीश जोशी, प्रेमबल्लभ बाबा, चंदन गौरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह भंडारी, पार्वती देवी, किशन नेगी, किरन कबडवाल, संदीप बिष्ट, डिकर ठाकुर, शेर सिंह, दलीप सिंह कनवाल, डिकर राम, प्रेम राम, त्रिलोक सिंह, देव राम, कुशाल पटवाल, आनंद बिष्ट, मान सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें