अल्मोड़ा पहुंची जगदीशिला डोली।
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए बुधवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा में शामिल लोग भोले के जयकारे लगा रहे थे। लोगों ने डोली के दर्शन कर सुख समृद्धि की मनौती मांगी। नगर के पल्टन बाजार स्थित बदरीनाथ मंदिर में यात्रा का स्वागत किया गया। यहां से मुख्य बाजार होते हुए यात्रा नंदादेवी मंदिर पहुंची। पदयात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम नंदादेवी में करेंगे। गुरुवार की सुबह यात्रा रानीखेत रवाना होगी।
10 मई को हरिद्वार से शुरू हुई विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए बुधवार को अल्मोड़ा पहुंची। पल्टन बाजार में बदरीनाथ मंदिर में यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। यहां से पटाल बाजार होते हुए यात्रा नंदादेवी मंदिर में पहुंची। बृहस्पतिवार 25 मई की सुबह यात्रा अल्मोड़ा से रानीखेत, कैंचीधाम होते हुए नैनीताल स्थित नैना मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी, कुमाऊं मंडल संयोजक लक्ष्मण सिंह, मीडिया प्रभारी इंद्रभूषण बडोनी, विपिन खोलिया, कमल रतूडी, शिव चौहान आदि शामिल थे। यात्रा का यहं पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर संयोजक सचिन टम्टा, शेखर लखचौरा, कृष्णा कांडपाल, प्रकाश लोहनी, समिति अध्यक्ष रूप सिंह, डा. संजय टम्टा आदि ने स्वागत किया।