फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क किनारे खडे़ बरात के वाहन बन रहे जाम का कारण

Wed, 03 Dec 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहालग सीजन में बरात के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे सड़कों पर जाम लग जा रहा है। आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहालग सीजन में काफी शादियां हो रही हैं। नगर में देर शाम बरात निकलने के दौरान सड़कों पर जाम लग जाता है। बरात के बाद शादी में लगे वाहन सड़क पर जहां तहां खड़े रहते हैं। इससे रात के समय जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क किनारे पहले से ही वाहन पार्क रहते हैं। बरात के वाहन भी सड़क किनारे ही पार्क कर देने से स्थिति काफी खराब हो जाती है। खास कर भीड़ वाले स्थानों पर अधिक परेशानी होता है।
जाम के कारण आम लोगों का भी सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। कई बार तो बरात के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। नगर के धारानौला निवासी मनोज सिंह ने बताया कि शादी के सीजन में बरात के वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे लग रहे जाम से आम आदमी को भी परेशानी होती है। यातायात प्रभारी दरवान सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी होने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें