फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 460 मतदान केंद्रों में होगी वेब कास्टिंग

Wed, 10 Apr 2024 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में कार्मिकों को वेब कास्टिंग का प्र​शिक्षण देतीं नोडल रितिका पाल। सूचना विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की छह विधानसभाओं के 460 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग के जरिए सीधे इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेगा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए 920 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 460 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। बुधवार को विकास भवन सभागार में अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा के लिए नियुक्त 275 वेब कास्टिंग कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी रितिका पाल ने वेब कास्टिंग की प्रक्रिया को बताया। कहा कि हर कार्मिक को सफलतापूर्वक इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाना होगा। मतदान कर्मियों को पहले ही संबंधित मतदान केंद्रों तक पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग के जरिए निर्वाचन आयोग इन केंद्रों पर सीधे निगरानी रख सकता है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें