विकास भवन सभागार में कार्मिकों को वेब कास्टिंग का प्रशिक्षण देतीं नोडल रितिका पाल। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। जिले की छह विधानसभाओं के 460 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग के जरिए सीधे इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेगा।
अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए 920 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 460 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। बुधवार को विकास भवन सभागार में अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा के लिए नियुक्त 275 वेब कास्टिंग कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी रितिका पाल ने वेब कास्टिंग की प्रक्रिया को बताया। कहा कि हर कार्मिक को सफलतापूर्वक इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाना होगा। मतदान कर्मियों को पहले ही संबंधित मतदान केंद्रों तक पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग के जरिए निर्वाचन आयोग इन केंद्रों पर सीधे निगरानी रख सकता है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। संवाद