फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोहरा छाने से बढ़ी ठंड, दूसरे ही दिन दो डिग्री गिरा तापमान

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ज्यादा ठंड रही है। दूसरे ही दिन जिले के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय नगर के मालरोड, जाखनदेवी, हवालबाग, कोसी, कटारमल सहित कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। धूप भी नहीं निकली। लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। 10 बजे के बाद कोहरा छंटने से लोगों को राहत मिली। कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। हर दिन तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें