फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में ओलावृष्टि और बारिश

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन




बुधवार को सुबह से धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अचानक आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब एक घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते बुधवार जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें