फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता वृद्धि करने के तरीके बताए

Wed, 26 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत तकनीकी संस्था ग्रामीण समाज कल्याण समिति के सहयोग से हवालबाग ब्लाक में गठित उत्पादक समूहों की क्षमता वृद्धि और प्रबंधकीय कौशल बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सल्ला रौतेला न्याय पंचायत के नौला में गठित छह उत्पादक समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के मुख्य  संदर्भ व्यक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि अच्छे सुशासन पर ही एक समूह का स्थायित्व निर्भर करता है।

 यदि समूह का सुशासन अच्छा है और उसमें पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित हो तो समूह लंबे समय तक कार्य करने में सक्षम हो सकता है।

नौला के प्रधान युधिष्ठर सिंह ने बताया कि पूर्व में विभिन्न योजनाओं के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों में एक अच्छा सुशासन नहीं होने के कारण अधिकांश समूह गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य में सफल नहीं हुए। इस मौके पर कविता फिरमाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें