फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक लीग कार्यालय में धरने पर डटे हैं पूर्व सैनिक

Wed, 26 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का पूर्व सैनिक लीग कार्यालय परिसर में धरना जारी है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने वन रैंक-वन पेंशन मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान पूर्व सैनिकों ने सीमाओं की सुरक्षा की, लेकिन आज वह अपने हक के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर पूर्व सैनिकों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रख जाएगा।

धरने पर पीजी गोस्वामी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, केशव दत्त पांडे, एनबी जोशी, सुरेंद्र लाल टम्टा, विनोद गिरी, दीपक कुमार, पूरन सिंह ऐरी, पूर्व अध्यक्ष  चंदन सिंह पवार, जीवन नाथ वर्मा, एनए अंसारी, आशीष वर्मा, राम सिंह  नगरकोटी, पीसी तिवारी, हरीश सिंह मेहरा, लाल सिंह मेहता, एसएस बिष्ट बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें