फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दशकों बाद पहुंचा देवड़ा गांव में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा । भैसियाछाना ब्लॉक के देवड़ा ग्रामसभा के अनुसूचित जाति क्षेत्र में दशकों से चली आ रही पेयजल समस्या आखिरकार हल हो गई है। वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों के घरों में अब नलों से पानी आने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो किमी दूर से सिर पर पानी ढोकर लाने की मजबूरी थी। बीस साल से गांव में रह रही कमला देवी ने कहा कि आज तक उन्होंने गांव में नल का पानी नहीं देखा था। पूर्व प्रधान गोविंद राम और लोकमंच सेवा कार्यकर्ता नरेंद्र राम ने बताया कि बार-बार प्रशासन और विभाग को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि 15 दिन में पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन होगा। चेतावनी के महज चार दिन बाद ही गांव में पानी पहुंच गया। पानी आने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विनय किरौला और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें