फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में धरना जारी, सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग पर शुरू हुआ ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन शनिवार को अपने 38वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारियों ने रामगंगा आरती घाट पर धरना जारी रखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चौखुटिया जैसे विस्तृत क्षेत्र में एकमात्र उपजिला चिकित्सालय होने के बावजूद यहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। कई विभाग वर्षों से बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों का कहना है कि आकस्मिक सेवाएं भी अक्सर ठप रहती हैं जिससे मरीजों को अल्मोड़ा या रानीखेत जैसे दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, आधुनिक जांच उपकरणों की उपलब्धता, स्थायी एंबुलेंस सेवा और एक्स-रे मशीन जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल बहाल की जाएं। स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने आंदोलनकारियों के समर्थन में एकजुटता जताई है।
-
ललित नैलवाल का आमरण अनशन तीसरे दिन जारी
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग पर चल रहे आंदोलन के तहत ललित नैलवाल का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में 80 वर्षीय कुंवर सिंह, 83 वर्षीय बचे सिंह और अशोक कुमार क्रमिक धरने पर बैठे। आंदोलन स्थल पर परमानंद कांडपाल, जीवन नेगी, दयाल सिंह, जगत सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
राज्य आंदोलनकारियों ने धरने का किया ऐलान

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं और अव्यवस्थाओं के विरोध में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने रविवार को रामगंगा आरती घाट पर काली पट्टी बांधकर धरने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों का यह कदम सरकार और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के विरोध का प्रतीक माना जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष परमानंद कांडपाल ने बताया कि भगवत सिंह रावत (उपाध्यक्ष), गजेंद्र सिंह बिष्ट (सचिव), जगत सिंह बौरा, बालादत्त तिवारी, उमराव सिंह नेगी, मनोज सिंह, गणेश जोशी और मदन सिंह समेत अन्य सदस्य इस एक दिवसीय धरने में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन

-
फोटो विवरण-08एएलएम 10पी- चौखुटिया रामगंगा नदी के आरती घाट में धरने में बैठे आंदोलनकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें