फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी बैराज में भरने लगा है पानी 

Sun, 21 Apr 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रविवार को पानी भरने के लिए बंद किए गए कोसी बैराज के चैनल गेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 

अल्मोड़ा। कोसी नदी में निर्माणाधीन इंटेकवैल के ट्रीटमेंट का कार्य पूरा होने के बाद सिंचाई विभाग ने रविवार सायं को बैराज के पांचों चैनल गेट बंद कर बैराज में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे गरमी के सीजन में अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने में सुविधा होगी।
अल्मोड़ा नगर और आसपास के गांवों में कोसी नदी से पानी की आपूर्ति होती है। कोसी नदी में जल संस्थान के तीन पंप काफी पुराने हो गए हैं, जो पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं।  जल संकट को दूर करने के लिए कोसी नदी में 11 करोड़ लागत से कोसी नदी में इंटेकवैल का निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने कोसी नदी से मटेला तक डबल पाइप लाइन पूर्व में ही बिछा दी थी। पर निर्माणाधीन इंटेकवैल की तलहटी में कोसी नदी से पानी लीकेज होने लगा था। लीकेज ट्रीटमेंट के कार्य के लिए 22 नवंबर को कोसी बैराज को खाली कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लीकेज ट्रीटमेंट का काम पूरा हो गया है। पहले 20 अप्रैल को बैराज में पानी भरना शुरू होना था, लेकिन इंटेकवैल के ट्रीटमेंट के दौरान कुछ मिट्टी वहां पर पड़ी थी। जिससे बैराज में पानी भरने का काम शुरू नहीं हो सका था। अमर उजाला के रविवार के अंक में इस बैराज में पानी भरने का कार्य शुरू न होने से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम ने इंटेकवैल के समीप पड़ी मिट्टी को हटा दिया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि पेयजल निगम निर्माण शाखा ने रविवार को मिट्टी हटा दी है। सायं करीब तीन बजे से कोसी बैराज के पांचों चैनल गेट बंद कर पानी भरने का काम शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें