फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा के कई गांवों में दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से त्राहि-त्राहि मची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जैंती (अल्मोड़ा)। दो माह से खराब पड़ी लमगड़ा ब्लाक की ध्यूली-धौनी पेयजल योजना अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इस योजना से पिछले दो माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। इन दिनों गांव में शादी भी हो रही हैं। पानी नहीं आने के कारण शादी वालों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

ध्यूली-धौनी पेयजल योजना बसाण गधेरे से बनी है। खराबी आने के कारण इस योजना में पिछले दो माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ध्यूली, अडौली, सिमल समेत कई गांवों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। नौले में भी सुबह से ही पानी के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। ध्यूली-धौनी के सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह धौनी ने बताया कि पिछले दो माह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। पेयजल योजना में खराबी आई है। जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन अब तक पेयजल योजना में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। गांव में सड़क नहीं बनी है। इस कारण लोग गांव में पेयजल टैंकर भी नहीं मंगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट....
लमगड़ा ब्लाक के अंतर्गत ध्यूली-धौनी पेयजल योजना में खराबी आने की सूचना मिली है। संबंधित जेई को मौके पर भेज कर योजना में आई खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

केएस खाती, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा।

एक साल से खराब पड़ा है सौर ऊर्जा से संचालित हैंडपंप
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील मुख्यालय पर सौर ऊर्जा से संचालित हैंड पंप पिछले एक साल से अधिक समय से खराब चल रहा है जिससे राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पहले इस हैंडपंप से 60 से 70 परिवार अपने दैनिक कार्यों के लिए पानी लेते थे। अब लोगों ने अपने घरों में विभागीय कनेक्शन ले लिए हैं। मार्ग से होकर जाने वाले लोग ही इस हैंडपंप से अपनी प्यास बुझाते हैं। लोगों का कहना है लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी योजना से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इन योजनाओं को कारगर बनाने के उपाय किए जाने चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें