फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जल संस्थान में प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान रतनपुर ढौन, ढिकुली और बैराठ के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने पेयजल आपूर्ति में सुधार न होने पर व्यापक आंदोलन करने के साथ ही पानी के बिलों का भुगतान न करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पिछले करीब बीस दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध आखिर कार टूट गया। आए दिन की पेयजल किल्लत से परेशान रतनपुर ढौन, ढिकुली और बैराठ के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि लगातार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। लोगों ने समस्या का शीघ्र निदान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश बिष्ट, ललित जोशी, एलडी पांडे, विजय किरौला, मोहन राम, नंदन राम, महादेव सिंह, शिवसिंह, पूरन पांडे, नंदन सिंह, किशोर पांडे, चंदन सिंह, बसंती गैड़ा, पार्वती, जानकी, उदूली देवी, कमला, शांति, विद्या व पुष्पा देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें