अल्मोड़ा में रविवार को दो युवकों के पास से स्मैक पकड़े जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में लिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए एसओजी की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने कई संदिग्ध मोबाइल फोनों को सर्विलांस में लगाया है। नगर में नशे के अड्डों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।
मालूम हो कि रविवार को दो युवकों के स्मैक के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। एसएसपी केएस नगन्याल के निर्देश पर पुलिस ने भी अलग अलग टीमें बनाकर इस कारोबार में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस ने चिन्हित स्थानों समेत नगर के संदिग्ध जगहों पर ऐसे तत्वों पर नजर रखने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि
पुलिस पर भी उठ रहे सवाल
अल्मोड़ा। बाहर से हो रही तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के पास भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोधिया के पास पुलिस का बैरियर तो बना है, लेकिन शातिर अपराधी पुलिस की आंख में धूल झोंककर किसी न किसी तरीके से नगर में विभिन्न संदिग्ध जगहों पर स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थ पहुंचा रहे हैं। अगर पुलिस इन बैरियरों पर सख्ताई से पकड़ धकड़ शुरू करे तो अधिकांश अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। लोगों का आरोप है कि कुछ बिलियर्ड सेंटरों में खेल के नाम पर बच्चों और युवाओं को खुलेआम मादक पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं करती।