फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट के  कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Fri, 24 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हिमुडा परवाणू शहर में एक बार फिर अप्रैल से पानी की दरों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
 सल्ट ब्लाक के कई गांवों में पेयजल किल्लत बढ़ने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की दस्तक देने के साथ ही पेयजल स्रोतों में पानी सूखने लगा है। इससे कई गांवों में पानी की किल्लत बढ़ गई है।  
सल्ट ब्लाक के सदरा, डोटियाल, क्वैरला, डभरा, सकनणा, कुंहील, नैलवालपाली, कूनीधार, गहला आदि गांव में गर्मी शुरू होते ही पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी कम होने लगा है। इन योजनाओं से जुड़े गावों में पानी की किल्लत गहराने लगी है। कई गांवों में तो जल संकट काफी गहरा गया है। ग्रामीण नौलों अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढ़ो रहे हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो जा रहा है। 
विज्ञापन

 ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति बहुत कम हो रही है। इस कारण कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण नौले अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। सुबह होते ही नौले और जल स्रोतों में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो जा रही है। घंटों इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान महिपाल असवाल और उप प्रधान अनीता तिवारी ने कहा कि पेयजल समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हर साल इन गांवों में पानी का संकट रहता है लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें